BJP 5th Candidate List: बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में 111 नाम, वरुण गांधी का टिकट कटा, कंगना मंडी से लड़ेगी चुनाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 24, 2024, 11:21 PM IST

BJP 5th Candidate List: बीजेपी के फायरब्रांड नेता​ गिरिराज सिंह को एक बार फिर से बीजेपी ने बेगुसराय से टिकट दिया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद एक बार फिर से बिहार के पटना साहिब सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

BJP 5th Candidate List: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में 111 नाम शामिल हैं। कई मौजूदा सांसदों को टिकट मिला है तो कई मौजूदा सांसदों का टिकट कटा भी है। भाजपा अब तक 291 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं।

bjp 5th list

लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की

End of Feed