BJP List: भाजपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की 10वीं सूची, रीता बहुगुणा जोशी और किरण खेर का टिकट कटा; देखें पूरी लिस्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 01:57 PM IST

BJP 10th List For Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसके अलावा इस लिस्ट में चंडीगढ़ सीट के लिए भी उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी गई है।

BJP Candidates List For UP and Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के प्रत्याशियों का 5 नाम शामिल हैं। यूपी की 4 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा इस लिस्ट में चंडीगढ़ लोकसभा सीट के उम्मीदवार का नाम भी शामिल है। चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर का टिकट कट गया है, साथ ही इलाहाबाद से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट भी कट गया है।

BJP List For Lok Sabha Chunav

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 10वीं सूची।

इन चेहरों पर जताया भरोसा

पार्टी ने इलाहाबाद, चंडीगढ़ और फूलपुर के मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर उनके स्थान पर नए चेहरों पर भरोसा जताया है जबकि बलिया से मौजूदा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबकि भाजपा ने मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed