'दिग्विजय सिंह को भेज दिया जाएगा पाकिस्तान', इस BJP विधायक ने बताया चुनाव के बाद का 'प्लान'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 05:57 AM IST

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के एक भाजपा विधायक ने अजब-गजब बयान दिया है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिग्विजय को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। दिग्विजय सिंह ने शर्मा की बयानबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई है और उनके बयान की जांच की बात कही है।

BJP MLA on Digvijay Singh: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत में एक नया मोड़ आ गया है, एक भाजपा विधायक ने दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान भेजने को लेकर विवादित बयान दिया, जिसके बाद सियासी महकमे में बखेड़ा खड़ा हो गया है। दरअसल ये बयान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के नेता और विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिया है।

BJP MLA Rameshwar Sharma's Controversial Statement Digvijay Singh

BJP विधायक के बयान पर घमासान।

भाजपा विधायक के बयान पर क्या बोले दिग्विजय?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर दिये भाजपा विधायक शर्मा के हालिया बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह को हराकर उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। शर्मा की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उनके वकील बयान की जांच कर रहे हैं।

End of Feed