ओडिशा: बीजद के साथ क्यों बिगड़ गई बात? अब अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2024, 07:11 AM IST

Lok Sabha Election 2024: बीजद और भाजपा 1998 से 2009 के बीच लगभग 11 वर्षों तक गठबंधन में रहे और उन्होंने तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव एक साथ लड़े। इससे पहले, बीजद और भाजपा के बीच सीट बंटवारे के तहत बीजद ने 84 विधानसभा और 12 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था, वहीं भाजपा ने 63 विधानसभा और नौ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का ऐलान कभी भी हो सकता है। हालांकि, अभी तक ओडिशा में बीजेपी और बीजद के बीच बातचीत नहीं बन पाई है। दोनों पार्टियों के बीच नौबत गठबंधन टूटने पर आ गई है। इस बीच बीजेपी की ओर से ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओडिशा इकाई ने कहा है कि वह राज्य की सभी 147 विधानसभा तथा 21 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है, क्योंकि राज्य में चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के साथ दिल्ली में हुई उसकी बातचीत बेनतीजा रही।

PM Modi-Naveen Patnaik

ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ सकती है बीजेपी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मनमोहन सामल ने कहा, गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है और हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। वह अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी गए थे और शुक्रवार शाम को यहां लौट आए। सामल ने कहा, हम राज्य में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियों पर केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए दिल्ली गए थे। बैठक के दौरान किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन या सीट-बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई। सामल ने यह भी दावा किया कि ओडिशा भाजपा दोनों चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा, भाजपा दोनों चुनाव अपने बल पर लड़ेगी।

End of Feed