INDI गठबंधन की ओर से कौन है प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार? BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष से पूछा तीखा सवाल

Lok Sabha Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल पार्टियों पर तीखा तंज कसते हुए ये पूछा है कि 'इंडिया' गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी महंगाई से लड़ने में सक्षम होंगे, विकास में योगदान दे पाएंगे और दुनिया की चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।

JP Nadda Slams INDIA: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर हमला तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को सवाल किया कि उसकी ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। नड्डा ने तेलंगाना के कोठागुडेम और महबूबाबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भाजपा और उसके सहयोगी लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन कोई नहीं जानता कि ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है।

JP Nadda Slams INDI Alliance

विपक्षी दलों के गठबंधन पर जेपी नड्डा का निशाना।

‘घमंडिया’ गठबंधन की ओर से कौन बनेगा प्रधानमंत्री- नड्डा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'हमने तय किया है कि नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री होंगे। लेकिन, मैं जानना चाहता हूं कि ‘इंडिया’ गठबंधन के ‘घमंडिया’ गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री कौन बनेगा। क्या किसी को पता है?' उन्होंने कहा, 'कौन बनेगा प्रधानमंत्री? मोदी जी बन जाएंगे। लेकिन, वहां (इंडिया गठबंधन) से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है? उम्मीदवार कौन है? भगवान न करे अगर राहुल गांधी बन जाएं, अगर कोई उन्हें आगे कर दे तो क्या वह कोरोना (महामारी) से लड़ पाएंगे ।'

End of Feed