BJP Candidates List For Punjab: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पंजाब के 6 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसके अलावा इस लिस्ट में ओडिशा के तीन और पश्चिम बंगाल के दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
पंजाब से किसे मिला, किसका कटा टिकट?
गुरदासपुर से सांसद सनी देओल का टिकट कटा
भाजपा की इस 8वीं लिस्ट में पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कट गया है। उनकी जगह इस सीट से दिनेश सिंह बब्बू बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। लोकसभा चुनाव 2019 में सनी देओल ने बीजेपी की टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को हराकर पहली बार सासंद बने थे।
पंजाब की किस सीट से किसे मिला बीजेपी का टिकट
| सीट | उम्मीदवार | पार्टी |
| गुरदासपुर | दिनेश सिंह 'बब्बू' | भाजपा |
| अमृतसर | तरणजीत सिंह संधू | भाजपा |
| जालंधर | सुशील कुमार रिंकू | भाजपा |
| लुधियाना | रवनीत सिंह बिट्टू | भाजपा |
| फरीदकोट | हंसराज हंस | भाजपा |
| पटियाला | परनीत कौर | भाजपा |
रवनीत बिट्टू को लुधियाना से बनाया उम्मीदवार
हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए रवनीत बिट्टू को लुधियाना लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को भी जालंधर से टिकट दिया गया है। दिल्ली से सांसद हंसराज हंस को इस बार फरीदकोट लोकसभा सीट से बीजेपी ने मैदान में उतारा है। बता दें, हंसराज हंस नॉर्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं। इसके साथ ही पटियाला से परनीत कौर को दिया गया है। टिकट परनीत कौर भी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी।
