PM मोदी अच्छे पर बिहार पिछड़ा क्यों? 20 साल में क्यों खत्म नहीं कर पाए जंगलराज; खेसारी लाल ने पूछे तीखे सवाल

Chapra Vidhan Chunav 2025: बिहार के छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार व भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सिर्फ जंगलराज का डर दिखाती है, मगर बिहार की असली लड़ाई रोजगार, शिक्षा और विकास के बारे में नहीं सोच पाए। खेसारी ने पीएम मोदी पर बोलते हुए कहा कि वे अच्छे हैं, लेकिन बिहार पिछड़ा क्यों हैं? जानें और कौन से सवाल दागे?

पटना : छपरा से आरेजडी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के बयान सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने पीएम मोदी के विकास के मॉडल को लेकर टिप्पणी की है। पिछले दिनों खेसारी ने कहा कि बीजेपी और एनडीए सिर्फ जंगलराज का डर दिखाती है, मगर बिहार की असली लड़ाई रोजगार, शिक्षा और विकास पर बात नहीं करती। शनिवार को एक बार फिर खेसारी ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पहले तो उनकी प्रशंसा की, फिर अपने वायरल वीडियो पर कहा कि मैं पीएम की मैं बहुत प्रशंसा करता हूं और अब भी करता हूं। वह कभी बुरे नहीं रहे, लेकिन उनका विजन हमारे बिहार तक क्यों नहीं पहुंचा? मेरा सवाल यही है?

PM Modi Khesari Lal Yadav

पीएम मोदी से खेसाली लाल यादव ने पूछे सवाल

PM से खेसारी ने और क्या पूछा

खेसारी ने कहा बीजेपी व पीएम मोदी 11 साल से केंद्र में और नीतीश कुमार 20 साल से बिहार की सत्ता में हैं। फिर भी बिहार के लोगों को रोजगार, बेहतर विश्वविद्यालय या बेहतर अस्पताल क्यों नहीं मिला? वे हमें केवल ट्रेनें क्यों देते हैं, मगर कारखाने क्यों नहीं देते?। खेसारी ने आरोप लगाया कि पीएम, आपने गुजरात को इतना बेहतर बना दिया है। इसलिए मैं चाहता हूं कि आप बिहार को आधे गुजरात जितना अच्छा बना दें!

End of Feed