Bihar Election: महागठबंधन की रणनीति को SIR से मिली नई धार, रणनीति मजबूत पर टिकट बंटवारे पर हो सकती है रार

बिहार में इस बार चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही “विशेष गहन पुनरीक्षण” (SIR) की प्रक्रिया है। विपक्षी दलों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि SIR का इस्तेमाल वोटर लिस्ट में पक्षपातपूर्ण बदलाव के लिए किया जा सकता है, जिससे निष्पक्ष चुनाव पर असर पड़ सकता है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राज्य की सियासत में एक बार फिर उबाल देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, सभी दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में सत्ताधारी जदयू-बीजेपी गठबंधन जहां अपनी पकड़ बनाए रखने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी महागठबंधन पूरी ताक़त के साथ सत्ता में वापसी के लिए कमर कस चुका है।

End of Feed