Bihar Election: महागठबंधन से Exit की तैयारी में थे मुकेश सहनी, तभी राहुल गांधी ने कर दिया फोन और सलट गया मामला

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), बिहार विधानसभा चुनाव महागठबंधन के बैनर तले लड़ने के लिए मान गई है। सीट बंटवारे के दौरान तेजस्वी से नाराजगी के बाद खुद राहुल गांधी ने मुकेश सहनी को फोन किया और उन्हें महागठबंधन के साथ बने रहने के लिए मना लिया।

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अभी तक महागठबंधन के अंदर सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, हालांकि राजद से लेकर कांग्रेस तक उम्मीदवारों की घोषणा धीरे-धीरे कर रही है। महागठबंधन में ही एक पार्टी शामिल है- विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), इसके नेता हैं मुकेश सहनी, कहा जा रहा है कि सीट बंटवारे से नाराज मुकेश सहनी, महागठबंधन से अलग होने की लगभग तैयारी कर लिए थे, इसकी घोषणा भी करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फोन आ गया और फिर मामला सलट गया।

End of Feed