बिहार चुनाव: महागठबंधन में आज हो सकता है सीट शेयरिंग का ऐलान, मुकेश सहनी की मांग को तेजस्वी ने ठुकराया

सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी ने मुकेश सहनी को यहां तक कह दिया कि अगर गठबंधन में रहना है तो 15 सीट स्वीकार कीजिए नहीं तो आप स्वतंत्र हैं। बताया जा रहा है कि महागठबंधन के भीतर मुकेश सहनी के रवैये से सभी नाराज हैं।

Bihar Mahaghathabandhan Seat Sharing: बिहार में महागठबंधन सीट बंटवारे से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी की मांग को ठुकरा दिया है। आरजेडी की सिटिंग सीट पर सहनी ने दावा किया था। आरजेडी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इसमें फैसला लिया गया कि पार्टी सिटिंग सीट नहीं छोड़ेगी। मुकेश सहनी को आरजेडी 15 सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं है।

Tejaswhi Rahul

महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला (ANI)

मुकेश सहनी को दिया अल्टीमेटम

सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी ने मुकेश सहनी को यहां तक कह दिया कि अगर गठबंधन में रहना है तो 15 सीट स्वीकार कीजिए नहीं तो आप स्वतंत्र हैं। आरजेडी के विश्वस्त सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि महागठबंधन के भीतर मुकेश सहनी के रवैये से सभी नाराज हैं। सीट बंटवारा फॉर्मूले के तहत कांग्रेस को 61 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 55 से बढ़ाकर अब 61 सीटें मिली हैं।

End of Feed