Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Result Date: बिहार में विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा हो चुकी है। आज यानी सोमवार 6 अक्टूबर को दोपहर बाद 4 बजे चुनाव आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। बिहार में विधानसभा चुनाव मद्देनजर पिछले कई महीनों से चर्चाएं जोरों पर हैं। खासतौर पर SIR को लेकर काफी ज्यादा आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। चुनाव की घोषणा अब हो चुकी है चलिए जानते हैं चुनाव प्रक्रिया कब पूरी होगी और कब मतगणना होगी।
इस दिन पता चल जाएगा बिहार में किसके सिर सजेगा ताज
बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना की तारीख - 14 नवंबर 2025
चुनाव आयोग ने शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव तारीखों की घोषणा की। 2 चरणों के मतदान के बाद 14 नवंबर 2025 को मतगणना होगी। इसी दिन पता चल जाएगा कि चाचा नीतीश कुमार फिर से सत्ता के शिखर पर पहुंचेंगे, या भतीजा तेजस्वी यादव उन्हें बेदखल करके सत्ता की सीढ़ियां चढ़ेंगे।
ये भी पढ़ें - Bihar Assembly Election 2025: इन तारीखों को कर लें याद, ये रही नामांकन, मतदान और मतगणना की डेट्स
बिहार विधानसभा चुनाव में फिलहाल ये दो चेहरे ही सबसे बड़े चेहरे हैं। एक तरफ जेडीयू और भाजपा सहित समूचा NDA नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने के लिए लड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन INDIA से जुड़े आरजेडी, कांग्रेस सहित तमाम दल तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
चुनाव आयोग ने कल यानी रविवार 5 अक्टूबर को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब सीईसी ज्ञानेश कुमार ने साफ कर दिया था कि बिहार में चुनाव प्रक्रिया 22 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से दो अनुसूचित जनजाति और 38 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
चुनाव आयोग ने ये भी बताया था कि पहली बार बूथ स्तर के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई है। चुनाव आयोग ने सफल SIR प्रक्रिया के लिए बिहारवासियों को धन्यवाद कहा।
