Bihar Chunav Poll of Polls 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विभिन्न एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में एनडीए की सरकार दिख रही है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान ही है, बिहार चुनाव का फाइनल रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। पिछले कुछ एग्जिट पोल गलत भी साबित हुए हैं।
बिहार का पोल ऑफ पोल्स
ये भी पढ़ें- JVC Exit Poll 2025: एग्जिट पोल ने कर दिया साफ; 25 से 30, फिर से नीतीश; NDA को 143 सीटें मिलने का अनुमान
तेजस्वी को बड़ा झटका
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के ‘महागठबंधन’ के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी।
बिहार का पोल ऑफ पोल्स: Bihar Chunav Poll of Polls
| क्रमांक | एग्जिट पोल एजेंसी | NDA | महागठबंधन | जनसुराज | अन्य |
| 1. | पीपल्स इनसाइट | 133-148 | 87-102 | 0-2 | 2-8 |
| 2. | जेवीसी पोल | 135-150 | 88-103 | 0-2 | 3-6 |
| 3. | मैट्रिज | 147-167 | 70-90 | 0-2 | 2-8 |
| 4. | चाणक्य स्ट्रैटजीज | 130-138 | 100-108 | 00 | 2-3 |
| 5. | पोलस्ट्रेट | 133-148 | 87-102 | 00 | 3-5 |
| Poll Of Polls | 148 | 89 | 1 | 5 |
बिहार में वोटिंग की प्रक्रिया समाप्त
बिहार में मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया। दूसरे चरण में प्रदेश के 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर, 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जो राज्य के चुनावी इतिहास में सर्वाधिक है। पहले चरण में प्रदेश के 18 जिलों के कुल 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था। इसमें कुल 3,75,13,302 मतदाता थे, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिला और 758 तृतीय लिंग मतदाता शामिल थे।
