Bihar Chunav: फिर जलेगी 'लालटेन' या खिलेगा 'कमल', सोनपुर सीट पर कौन फहराएगा जीत का परचम

Bihar Assembly Election 2025: बिहार को दो-दो मुख्यमंत्री देने वाला सोनपुर विधानसभा क्षेत्र नई रणनीति और नए मुद्दों के साथ चुनाव के लिए तैयार है। सोनपुर ने अब तक कई हाई-प्रोफाइल चुनावी लड़ाई देखी हैं, लेकिन इस क्षेत्र की खासियत यह है कि जनता अपने अपमान को नहीं भूलती और समय आने पर उसका जवाब भी देती है।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार को दो-दो मुख्यमंत्री देने वाला सोनपुर विधानसभा क्षेत्र (Sonepur Assembly Seat) नई रणनीति और नए मुद्दों के साथ चुनाव के लिए तैयार है। राजद के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 1980 में इस सीट से जीत हासिल करके विधानसभा में प्रवेश किया था। इसी धरती से रामसुंदर दास का नाता रहा है, जो बिहार के मुख्यमंत्री रहे। जेपी आंदोलन के बाद 1977 में हुए चुनाव में रामसुंदर दास इस क्षेत्र से निर्वाचित हुए और राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

Sonepur Seat Bihar

सोनपुर विधानसभा सीट चुनाव 2025

विश्वासघात नहीं भूलती सोनपुर की जनता

सोनपुर ने अब तक कई हाई-प्रोफाइल चुनावी लड़ाई देखी हैं, लेकिन इस क्षेत्र की खासियत यह है कि जनता अपने अपमान को नहीं भूलती और समय आने पर उसका जवाब भी देती है। 1980 में लालू प्रसाद को जिताया जरूर, लेकिन जब उन्होंने इस सीट को छोड़ दिया तो जनता ने इसे विश्वासघात माना।

End of Feed