बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में तकरार! RLJP का AIMIM से करार; पशुपति पारस ओवैसी संग ठोकेंगे ताल

बिहार में पशुपति पारस की पार्टी महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव नहीं लडे़गी। तमाम कयासों के बाद RLJP ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के साथ बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे समेत अन्य मुद्दों को लेकर पार्टियों में खींचातानी जारी है। पिछले दिनों एनडीए का हिस्सा LJP (रामविलास) के चिराग पासवान रूठे हुए थे, जिसका हल निकल आया, लेकिन उनके चाचा पशुपति पारस की पार्टी RLJP ने महागठबंधन को झटका दे दिया है। पशुपति पारस की पार्टी महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव नहीं लडे़गी। तमाम कयासों के बाद RLJP ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के साथ बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। बुधवार की देर शाम राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने ये बड़ी घोषणा की है।

AIMIM RLJP  Alliance

पशुपति पारस ओवैसी संग लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस तैयार

उधर, बिहार की राजनीति में बुधवार को एक नया मोड़ आया, जब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), आजाद समाज पार्टी (एएसपी) और अपनी जनता पार्टी (एजेपी) ने मिलकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (जीडीए) का गठन किया। यह नया गठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरेगा, जो दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए आवाज उठाने का दावा कर रहा है। किशनगंज में एआईएमआईएम के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने इस गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीडीए बिहार की 64 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जिसमें एआईएमआईएम 35 सीटों, एएसपी 25 सीटों और एजेपी 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

End of Feed