Manihari Assembly Constituency (मनिहारी विधानसभा सीट): मनिहारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-67 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है। हालांकि, पहले यह सीट सामान्य सीट हुआ करती थी। 2008 की परिसीमन अधिसूचना के अनुसार यह मनिहारी, मनसाही और अमदाबाद प्रखंडों को सम्मिलित करता है। मनिहारी की भौगोलिक परिस्थिति पर नजर डालें तो यह गंगा के किनारे बसा है। यहां गंगा नदी एवं फेरी सेवा इसे झारखंड के साहेबगंज से जोड़ती है। यह इलाका गंगा और महानंदा नदियों की उपजाऊ एवं समतल भू-भाग है, लेकिन प्रत्येक साल बाढ़ और कटाव जैसी समस्याओं से प्रभावित होता रहा है।
मनिहारी विधानसभा चुनाव 2025
कब बनी मनिहारी विधानसभा सीट
मनिहारी विधानसभा क्षेत्र की स्थापना साल 1951 में हुई थी। अब तक यहां 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से 7 बार कांग्रेस पार्टी ने विजय पताका फहराया है, जबकि अन्य दलों ने 10 बार जीत दर्ज की है। समाजवादी नेता युवराज ने लगातार 4 बार (तीन बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और एक बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से) जीत हासिल की।
मनिहारी चुनाव के रिजल्ट
2008 में परिसीमन के बाद सिर्फ एक नेता मनोहर प्रसाद सिंह (Manohar Prasad Singh) ने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है। साल 2010 में वे जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर 41,65 वोटों से जीतकर विधायक बने। जब जदयू के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होकर यह सीट कांग्रेस को दे दी, तब मनोहर प्रसाद सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और 2015 का चुनाव 13,680 वोटों से जीता। इसके बाद 2020 में उन्होंने 21,209 वोटों के बड़े अंतराल से लगभग 46 फीसदी वोट (83,032 वोट) लेकर जदयू उम्मीदवार शंभू कुमार सुमन को हराकर सीट अपने पास रखी।
2020 विधानसभा चुनाव का परिणाम
| प्रत्याशी का नाम | मत प्राप्त |
| मनोहर प्रसाद सिंह (कांग्रेस) | 83,032 |
| शंभू कुमार सुमन (जदयू) | 61,823 |
| अनिल कुमार उरांव (एलजेपी) | 20,441 |
| नोटा | 3,456 |
क्या है मनिहारी विधानसभा क्षेत्र जातीय समीकरण
साल 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, मनिहारी में 2,87266 रजिस्टर्ड वोटर थे। इनमें से 37,258 (12.97%) अनुसूचित जनजाति, 20,970 (7.30%) अनुसूचित जाति और 1,11,746 (38.90%) मुस्लिम मतदाता थे। इस विधानसभा का अधिकांश भाग ग्रामीण है, जहां शहरी मतदाताओं की संख्या महज 6.01 % है। यहां संथाल और उरांव समुदाय का बाहुल्य है।
मनिहारी विधानसभा सीट से विधायकों की लिस्ट
| साल | विधायक का नाम | पार्टी |
| 2020 | मनोहर प्रसाद सिंह | कांग्रेस |
| 2015 | मनोहर प्रसाद सिंह | कांग्रेस |
| 2010 | मनोहर प्रसाद सिंह | जेडीयू |
| अक्टूबर 2005 | मुबारक हुसैन | कांग्रेस |
| फरवरी 2005 | मुबारक हुसैन | कांग्रेस |
| 2000 | विश्वनाथ सिंह | जेडीयू |
| 1995 | मुबारक हुसैन | कांग्रेस |
| 1990 | विश्वनाथ सिंह | जनता दल |
| 1985 | मोहम्मद मोबारक हुसैन | कांग्रेस |
| 1980 | राम सिपाही यादव | जेएनपी-जेपी |
| 1977 | राम सिपाही यादव | जेएनपी |
मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या
जानकारी के मुताबिक, 2015 में मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2,47,621 थी। इनमें से 1,31,997 पुरुष और 1,15,614 महिला वोटर थी। हालांकि, अभी नए आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसकी जानकारी हम आपके साथ साझा करेंगे।
FAQs
बिहार में विधानसभा चुनाव कब हैं?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का एलान नहीं किया गया है। हालांकि, मतदान संपन्न कराने के लिए 470 वरिष्ठ अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाने की तैयारी कर ली गई है। इलेक्शन कमीशन 4 से 5 अक्टूबर तक चुनाव को लेकर घोषण कर सकता है।
मनिहारी विधानसभा चुनाव का समीकरण क्या है?
मनिहारी सीट में 2,87266 रजिस्टर्ड वोटर थे। इनमें से 37,258 (12.97%) अनुसूचित जनजाति, 20,970 (7.30%) अनुसूचित जाति और 1,11,746 (38.90%) मुस्लिम मतदाता थे। इस विधानसभा का अधिकांश भाग ग्रामीण है, जहां शहरी मतदाताओं की संख्या महज 6.01 % है। यहां संथाल और उरांव समुदाय का बाहुल्य है।
मनिहारी सीट पर चुनाव कब होंगे?
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही मनिहारी सीट पर वोटिंग की डेट फिक्स हो जाएगी।
मनिहारी सीट का विधायक कौन है?
मनिहारी सीट से कांग्रेस पार्टी से मनोहर प्रसाद सिंह विधायक हैं। वे लगातर 2008 के परिसीमन के बाद से अनवरत चुनाव जीतते आ रहे हैं।
मनिहारी विधानसभा में कितने वोटर हैं?
2015 में मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2,47,621 थी। इनमें से 1,31,997 पुरुष और 1,15,614 महिला वोटर थी।
