NDA में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, चिराग ने बुलाई पार्टी की इमरजेंसी मीटिंग; क्या लेंगे कोई बड़ा फैसला?

चिराग पासवान ने यह बैठक ऐसे समय पर बुलाई गई है, जब एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, चिराग पासवान 36 से 40 सीटों की मांग कर रहे हैं, जबकि उन्हें 20 से 22 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है। बताया जा रहा है कि चिराग अपनी मांग पर अडिग हैं।

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा के लिए गुरुवार यानी 9 अक्टूबर को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आपात बैठक (इमरजेंसी मीटिंग) बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी, सांसद, प्रधान महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। बिहार चुनाव के लिए नियुक्त प्रभारी सांसद अरुण भारती इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जबकि चिराग पासवान दिल्ली रवाना होने वाले हैं।

Chirag Paswan LGP Ramvilas President

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते चिराग (फोटो-@iChiragPaswan)

कितनी सीटों की मांग कर रहे चिराग

न्यूज एजेंसी आईएनएस के हवाले से यह बैठक ऐसे समय पर बुलाई गई है जब एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध बना हुआ है। चिराग पासवान को मनाने की कोशिशें जारी हैं। जानकारी के अनुसार, चिराग पासवान 36 से 40 सीटों की मांग कर रहे हैं, जबकि उन्हें 20 से 22 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है। बताया जा रहा है कि चिराग अपनी मांग पर अडिग हैं।

End of Feed