Chhatapur Assembly Elections 2025: क्या है छातापुर सीट का समीकरण, जानें बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ा अपडेट

Chhatapur Assembly Constituency (छातापुर विधानसभा सीट): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियां जोरोंशोरों से चल रही हैं। अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, मतदान संपन्न कराने के लिए 470 वरिष्ठ अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाने की तैयारी कर ली गई है। तो चलिए हम भी विधानसभा सीटों से जुड़े कुछ पहलुओं पर बात करते हैं। सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पर नजर डालते हैं।

chhatapur Assembly Constituency: छातापुर, बिहार के सुपौल जिले के अंतर्गरत आने वाली विधानसभा सीट है। यह सुपौल लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। धान, मक्का और दालें यहाँ की प्रमुख फसलें हैं। भारत-नेपाल सीमा के नजदीक होने की वजह से यहां पर अनौपचारिक व्यापार और सीमा पार आवाजाही भी अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं।

chhathapur vihansabha

छातापुर विधानसभा चुनाव 2025।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

कब बनी छातापुर विधानसभा सीट?

इस क्षेत्र की स्थापना 1967 में हुई थी। शुरुआत में यह विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी, लेकिन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद इसे सामान्य श्रेणी में शामिल कर दिया गया। अब तक इस क्षेत्र में 16 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। पहली बार 1967 में हुए विधानसभा चुनाव में यहा सें निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी थी।

End of Feed