Chakai Assembly Elections 2025: हर चुनाव नया मिजाज, आखिर क्या है चकाई सीट का समीकरण; जानें बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ा अपडेट

Chakai Assembly Constituency Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म है और राजनीतिक दल हर सीट पर जीत का समीकरण साधने में जुटे हैं। जमुई जिले की चकाई विधानसभा सीट हमेशा से ही अप्रत्याशित रही है, जहां पिछले 35 वर्षों में कोई भी विधायक दोबारा जीत नहीं सका। इस सीट पर दो प्रमुख परिवारों का वर्चस्व लगातार दिखाई देता रहा है, लेकिन जनता का मनोभाव हर बार नया मोड़ लेता है।

Chakai Assembly Constituency Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म है। तमाम राजनीतिक दल हर सीट पर जीत का समीकरण बैठाने में जुटे हुए हैं। लेकिन राज्य में कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जहां हर बार मतदाताओं का मिजाज बदल जाता है। जमुई जिले की चकाई विधानसभा सीट भी ऐसी ही एक ऐसी ही सीट मानी जाती है। बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, जिसमें 243 सीटों में से चकाई विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। इस सीट पर मतदान 11 नवंबर 2025 को दूसरे चरण में होगा और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Chakai Assembly Elections 2025

चकाई विधानसभा चुनाव 2025

चकाई में इस बार बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। बीते 35 वर्षों में यहां कोई भी विधायक अपनी सीट पर दोबारा कब्जा नहीं जमा पाया है। यानी, जो भी नेता एक बार चुना गया, अगली बार चुनाव हार गया। चकाई की राजनीति को लेकर जानकार भी असमंजस में रहते हैं, क्योंकि यहां का जनमत हमेशा अप्रत्याशित रहा है। यह सीट राजनीतिक विश्लेषकों के लिए भी पहेली बनी हुई है, क्योंकि यहां जनता का मूड हर बार कुछ नया संकेत देता है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर अस्थिरता के बावजूद दो परिवारों का दबदबा बना रहा है। अब तक हुए 15 विधानसभा चुनावों में से 13 बार सत्ता की कुर्सी श्रीकृष्ण सिंह और फाल्गुनी प्रसाद यादव के परिवारों के बीच ही घूमती रही है। सिर्फ 1972 और फरवरी 2005 में इस परंपरा में बदलाव देखने को मिला, लेकिन कुछ ही समय बाद वही पुराने चेहरे फिर से सत्ता में लौट आए।

End of Feed