Bihar Assembly Election, VIP उम्मीदवार : लखीसराय में भाजपा को विजय दिला पाएंगे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

बिहार विधानसभा चुनाव में कई बड़े दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्हीं में से एक बिहार के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा भी हैं। विजय कुमार सिन्हा लगातार चौथी बार लखीसराय सीट से विजय तिलक करके जीत का चौका लगाने की फिराक में हैं। चलिए जानते हैं -

Bihar Assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बड़े-बड़े नेता चुनावी मैदान में हैं और इन दिनों प्रचार भी जोर-शोर से हो रहा है। इन्हीं दिग्गजों में से एक बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी हैं। विजय कुमार सिन्हा असेंबली सीट नंबर 168 यानी लखीसराय से चुनावी मैदान में हैं। जिसका फैसला आज हो रहा है। जिन 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है, उनमें एक लखीसराय भी है।

Vijay Kumar Sinha Lakhisarai Seat.

लखीसराय सीट से लगातार चौथी बार जीत पाएंगे विजय कुमार सिन्हा?

लखीसराय विधानसभा सीट

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। विधानसभा सीट नंबर 168 यानी लखीसराय से वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा चुनावी मैदान में हैं। यही कारण है कि यह सीट VIP सीटों की लिस्ट में है। यह एक सामान्य सीट है। यहां पर ओबीसी, ईबीसी, अपर कास्ट और मुस्लिमों की मिश्रित आबादी है। यह विधानसभा क्षेत्र मुख्यत: कृषि प्रधान है और कुछ छोटे बिजनेस के साथ ही यहां पर सरकारी नौकरी और कम संख्या में औद्योगिक गतिविधियां भी देखने को मिलती हैं। आज 6 नवंबर को लखीसराय सीट पर वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे तक 30.32 फीसद मतदान हो चुका है। इस सीट के नतीजे बाकी सीटों की ही तरह 14 नवंबर को मतगणना के बाद आएंगे।

End of Feed