Bagaha Assembly Seat: बगहा में 2020 में बीजेपी ने लहाराया परचम, क्या करिश्मा दोहरा पाएंगे

2020 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राम सिंह ने कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह को हराया था। खास बात है कि इस सीट से पांच बार लगातार विधायक रहे पूर्णमासी राम के बाद कोई भी नेता दोबारा नहीं जीत पाया है।

Bihar Assembly Elections 2025 Bagaha Constituency: पश्चिम चंपारण जिले की बगहा विधानसभा सीट पर इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोर आजमाइश देखने को मिलेगी। पहले अनुसूचित जाति के आरक्षित ये सीट अब सामान्य है। 2020 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राम सिंह ने कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह को हराया था। खास बात है कि इस सीट से पांच बार लगातार विधायक रहे पूर्णमासी राम के बाद कोई भी नेता दोबारा नहीं जीत पाया है। 2015 में बगहा सीट बीजेपी ने जेडीयू से छीन ली थी। रिटायर्ड आईएएस अफसर आरएस पांडेय ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। लेकिन 2020 में पांडेय को टिकट नहीं मिला तो वो निर्दलीय लड़कर तीसरे नंबर पर रहे।

Bagaha seat

बगहा विधानसभा सीट का समीकरण

सीट का इतिहास

शुरुआत में इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। 1957 में बगहा विधानसभा सीट से नरसिंह बैठा (स्वतंत्र उम्मीदवार) ने जीत हासिल की थी और उसके बाद कांग्रेस के केदार पांडे ने 1962 में जीत हासिल की। 1970-80 के दशक में कांग्रेस ने इस सीट पर मजबूत पकड़कर बनाई थी, लेकिन 1990 में कमजोर पड़ गई। तब जनता दल के पूर्णमासी राम ने कांग्रेस को हराकर सीट पर कब्जा कर लिया। उन्होंने 2005 तक अलग-अलग दलों के टिकट पर लगातार पांच बार जीत हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।

End of Feed