Asthawan Assembly Seat 2025: अस्थावां में 20 साल से जदयू का दबदबा; क्या राजद को मिलेगी यहां से पहली जीत या फिर चलेगा नीतीश फैक्टर?

Asthawan Assembly Constituency (अस्थावां विधानसभा सीट): अस्थावां विधानसभा सीट नालंदा जिले की एक ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली क्षेत्रीय सीट है, जो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में फिर से सुर्खियों में है। अस्थावां में इस बार जदयू, राजद और जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं इस बार कैसा है अस्थावां सीट का हाल।

Asthawan Assembly Constituency (अस्थावां विधानसभा सीट): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नालंदा जिले की अस्थावां विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी चर्चा का केंद्र बन गई है। इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। जदयू ने जितेंद्र कुमार, राजद ने रवि रंजन कुमार और जन स्वराज पार्टी ने लता सिंह को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले की इस सीट पर हर बार की तरह इस बार भी मुकाबला हाई प्रोफाइल होने जा रहा है।

asthawan assembly constituency.

क्या है अस्थावां सीट का चुनावी समीकरण

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान

अस्थावां, नालंदा जिले का एक प्रमुख प्रखंड है, जो जिला मुख्यालय बिहारशरीफ से करीब 11 किलोमीटर पूर्व स्थित है। यह इलाका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कृषि दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। इसके आसपास विश्वप्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय और जैन धर्मस्थल पावापुरी जैसे स्थान हैं, जो इसे धार्मिक और शैक्षिक दृष्टि से विशेष बनाते हैं। अस्थावां के पास बहने वाली फल्गु नदी इस क्षेत्र की जीवनरेखा है। यहां का उपजाऊ भूभाग कृषि को मुख्य आजीविका बनाता है और धान, गेहूं तथा सब्जियों की खेती प्रमुखता से की जाती है।

End of Feed