Bihar Elections: छपरा में चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने दिलाया युवाओं को विश्वास, बोले- 'मैं और नीतीश कुमार आपका सपना पूरा करने में जुटे'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचे हैं। मोदी NDA के लिए वोट मांगने जनता के बीच पहुंचे हैं, जहां पहले मुजफरपुर में रैली की, अब वह छपरा पहुंचे हैं। उन्होंने युवाओं को गारंटी दी है कि वे उनके सपने पूरे करेंगे। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि वे बिहार और बिहारियों को गाली देते हैं। कांग्रेस नेताओं ने बिहार का अपमान किया।

PM Modi in Chhapra: बिहार में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक हैं और हर पार्टी चुनाव प्रचार में लगी हुई है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार पहुंचे। पीएम मोदी NDA के लिए वोट मांगने जनता के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने पहले मुजफरपुर में रैली की, अब वह छपरा पहुंचे हैं, जहां उन्होंने युवाओं को गारंटी दी है कि वे उनके सपने पूरे करेंगे। पीएम मोदी ने छपरा पहुंचे नौजवानों को विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा, 'मैं और नीतीश कुमार (बिहार सीएम) आपके सपने पूरे करने में जुटे हैं।'

MODI (17)

छपरा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पीएम मोदी

विपक्ष पर हमला

साथ ही पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि वे बिहार और बिहारियों को गाली देते हैं। कांग्रेस नेताओं ने बिहार का अपमान किया। उन्होंने कहा, 'पंजाब में कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि वह बिहार के लोगों को अपने राज्य में प्रवेश नहीं करने देंगे।'

End of Feed