Bihar Assembly Election, VIP उम्मीदवार : पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकट में दिग्गजों को दे पाएंगी चुनौती?

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हो रहा है। भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकट से निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। उनकी वजह से यह सीट VIP सीट बनी हुई है। चलिए जानते हैं -

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण की कई VIP सीटों में से एक काराकट भी है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से रोहतास जिले में आने वाली इस सीट का नंबर 213 है। परिसीमन के बाद बनी इस सीट पर साल 1967 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे।

Jyoti Singh Karakat Seat.

काराकट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह

काराकट विधानसभा सीट को वैसे तो वामदलों का गढ़ माना जाता है। लेकिन इस बार यहां मुकाबला काफी रोचक हो गया है। भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह यहां से चुनाव लड़ रही हैं। ज्योति सिंह ने काराकट सीट से निर्दलीय पर्चा भरा है। 12वीं पास ज्योति सिंह के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 18 लाख की संपत्ति है। उनके खिलाफ किसी तरह का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

End of Feed