Barauli Assembly :बिहार चुनाव में गोपालगंज की बरौली विधानसभा सीट एक बार फिर से सुर्खियों, कैसे हैं यहां के समीकरण

Bihar Barauli Assembly Election 2025: बिहार में गोपालगंज जिले की बरौली विधानसभा सीट का चुनाव खासा अहम है, यहां की राजनीति जातीय समीकरणों पर टिकी है। जानिए इस सीट के चुनावी समीकरण और खास बातें...

Bihar Assembly Election 2025 Barauli Seat: बिहार के गोपालगंज की बरौली विधानसभा सीट एक बार फिर से सुर्खियों में है। सामान्य वर्ग की यह सीट गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। भौगोलिक रूप से यह सीट गोपालगंज शहर से लगभग 15 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसके अंतर्गत बरौली और मांझा प्रखंड के अलावा बैकुंठपुर प्रखंड की कुछ पंचायतें शामिल हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन गोपालगंज और मीरगंज हैं। यह इलाका सड़क और रेल संपर्क से जुड़ा हुआ है।

Bihar Assembly Election 2025 Barauli Seat

गोपालगंज जिले की बरौली विधानसभा सीट का चुनाव खासा अहम

चुनावी टिकट की बात करें तो यहां से इस दफा मंजीत सिंह को जेडीयू ने उम्मीदवार बनाया है तो वहीं महागठबंधन से दिलीप कुमार सिंह मैदान में हैं वहीं फैज अहमद जनसुराज पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। बरौली का इलाका पश्चिमी गंगा के मैदानी क्षेत्र में आता है, जहां की जलोढ़ मिट्टी बेहद उपजाऊ मानी जाती है। यहां बड़े पैमाने पर धान, गेहूं, मक्का और गन्ने की खेती होती है।

End of Feed