जहां से 'चुनावी सुर' साधेंगी मैथिली ठाकुर, उस सीट का क्या है समीकरण? RJD के गढ़ में कौन बजाएगा जीत का बिगुल

Alinagar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा से टिकट दिया गया है। नई नवेली राजनीति में चुनावी सुर साधने उतरीं मैथिली राजद के गढ़ में कितना प्रभाव छोड़ पाएंगी, ये नवंबर में क्लियर हो जाएगा। आइये जानते हैं इस सीट का इतिहास क्या रहा है?

Alinagar Assembly Election 2025: नवंबर महीने में बिहार की राजनीति कितनी बदलती है, इसके लिए सभी को इंतजार है। विधानसभा चुनावों के साथ अलीनगर विधानसभा में महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव की संभावनाओं के बीच बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। महज पार्टी में एक दिन पहले बतौर सदस्य ज्वाइन करने वाली ठाकुर पर बीजेपी ने बड़ा भरोसा जताया है। हालांकि, इस सीट के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो राह इतनी आसान नहीं समझ आती। दरअसल, दरभंगा जिले के अंतर्गत आने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में ब्राह्मण, यादव और मुस्लिम समुदाय से जुड़े मतदाता प्रमुख तौर पर चुनावी खेल को बदलते हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जिसे पारंपरिक रूप से यादव और मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, 2020 में एनडीए गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की जीत के बाद गैर-पारंपरिक दलों की ओर बदलाव का संकेत मिला।

Alinagar Assembly Election 2025

अलीनगर विधानसभा का चुनावी इतिहास

लीनगर विधानसभा का समीकरण

परिसीमन प्रक्रिया के बाद साल 2008 में बनी अलीनगर विधानसभा सीट में अलीनगर, तरडीह, घनश्यामपुर और मोतीपुर पंचायत जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जो दरभंगा मुख्यालय से लगभग 38 किलोमीटर पूर्व में स्थित हैं। उचित सड़क संपर्क होने के बावजूद, यह क्षेत्र अपर्याप्त बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक परिवहन से जूझ रहा है, जिससे इसकी अविकसित छवि बनी हुई है।

End of Feed