Delhi Chunav : दिल्ली में अब तक इन हस्तियों ने डाला वोट, सभी ने वोटरों से की यह खास अपील

Delhi Assembly Election 2025 : कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 'मैंने दिल्ली में पहली बार मतदान किया है। इससे पहले मैं जोधपुर में मतदान किया करता था। मतदान केंद्र पर व्यवस्था बहुत अच्छी है। लोगों को पता है कि वे किसके लिए और क्यों मतदान कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार के चुनाव नतीजे चौंकाने वाले होंगे और कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेग।'

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के लिए वोटरों में काफी उत्साह है और मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। चुनाव में दिल्ली की जानी-मानी हस्तियां एवं नेता मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाल रहे हैं। सभी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। दिल्ली में शाम पांच बजे तक मतदान होगा और चुनाव नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।

Delhi Chunav 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

वोट डालने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के महान उत्सव में हिस्सा लेने के लिए कहा। चड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए काफी काम किया है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी पार्टी को लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। चड्ढा ने कहा कि दिल्ली के लोग अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और बिजली-पानी के लिए मतदान करेंगे।

End of Feed