सियासी मैदान में उतरी पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह; निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला, इस सीट से दाखिल करेंगी नॉमिनेशन

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अब बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भाग लेंगी। 20 अक्टूबर को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पवन सिंह के साथ चल रहे विवाद के बीच उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Jyoti Singh Bihar Election 2025: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी, ज्योति सिंह, अब बिहार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरने जा रही हैं। 20 अक्टूबर को वह काराकाट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पति पवन सिंह के साथ चल रहे विवाद के बीच, ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कुछ समय पहले उन्होंने जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि ऐसा नहीं होगा।

Jyoti Singh to contest bihar assembly election 2025 from karakat vidhansabha seat

ज्योति सिंह लड़ेंगी काराकाट विधानसभा सीट से चुनाव

काराकाट के लिए तैयार हैं ज्योति सिंह

ज्योति सिंह ने अगस्त 2025 में तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू किया था, जिसमें काराकाट, नबीनगर और डिहरी शामिल थे। यह क्षेत्र काराकाट लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है और यहां राजपूत समुदाय की संख्या अधिक है। अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की थी। इसके अलावा, ज्योति सिंह ने यह भी जानकारी दी थी कि उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं से भी मुलाकात की थी, जिसमें सीट को लेकर बातचीत हुई होगी। हालांकि, किसी निष्कर्ष पर न पहुंच पाने के कारण उन्होंने स्वतंत्र रूप से काराकाट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

End of Feed