'अगर काउंटिंग में कोई गड़बड़ी होती है तो...', बंगाल में मतगणना से पहले CEO की चुनाव अधिकारियों को सख्त चेतावनी

Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने मतगणना को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी गड़बड़ी के लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से होगी।

Bengal Election Result 2026: कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने मतगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। मनोज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना (vidhan sabha chunav parinam 2026) हॉल के अंदर मौजूद सभी अधिकारी और कर्मचारी, चाहे वे केंद्र सरकार के हों या राज्य सरकार के, पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। इसमें रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) भी शामिल हैं।

bengal election result 2026

गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदार होंगे अधिकारी- मनोज अग्रवाल

जैसे हुआ मतदान वैसे शांतिपूर्ण हो मतगणना-CEO

अगर किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, वैसे ही मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होगी। सभी नियमों और प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाएगा, ताकि किसी को भी शिकायत का मौका न मिले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, पार्टी एजेंट्स और आम जनता से अपील की कि वे सहयोग करें और शांति बनाए रखें।

End of Feed