Bengal Election: दिल्ली टू बिहार... क्यों योगी के 'स्ट्राइक रेट' ने बढ़ाई ममता दीदी की टेंशन? समझिए पूरा सियासी गणित

Bengal Election 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान जबरदस्त प्रभाव देखने को मिला है। शुभेंदु अधिकारी का उन्हें साष्टांग दंडवत प्रणाम करते हुए वायरल वीडियो इस चर्चा को और तेज कर रहा है। मालदा से मेदिनीपुर तक योगी की रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी, जहां उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था और ‘बुलडोजर मॉडल’ को बड़ा मुद्दा बनाया।

B engal Election 2026: बंगाल चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को साष्टांग दंडवत प्रणाम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज भारतीय राजनीति के वो 'पोस्टर बॉय' बन चुके हैं, जिनकी एक दहाड़ विरोधी खेमे में खलबली मचाने के लिए काफी है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में योगी का जो 'जलवा' दिखा, उसने साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें बीजेपी का सबसे बड़ा 'ट्रंप कार्ड' कहा जाता है।

Bengal Election

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान ममता सरकार पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ। AI IMAGE

सीएम योगी के रैली में उमड़ा जनसैलाब

बंगाल की धरती पर जब-जब योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरा, तो नजारा देखने लायक था। मालदा से लेकर मेदिनीपुर तक, योगी की रैलियों में जनसैलाब ऐसे उमड़ा मानो कोई धार्मिक उत्सव हो। सीएम योगी ने बंगाल की रैलियों में सीधा 'दीदी' (ममता बनर्जी) को चुनौती दी। उन्होंने साफ कहा, "यूपी में जैसे माफियाओं का इलाज किया है, बंगाल में भी वही फॉर्मूला लागू होगा।"

बंगाल के हिंदू मतदाताओं के बीच योगी ने जो पैठ बनाई, उसने टीएमसी के वोट बैंक में सेंध लगाने की उम्मीद है। उनकी रैलियों में 'बुलडोजर' और 'कानून व्यवस्था' के नारों ने युवाओं के बीच एक अलग ही उत्साह पैदा कर दिया।

End of Feed