Banda Seat, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Banda Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक बांदा की सीट है। बांदा लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने किसे अपना उम्मीदवार बनाया है, यहां मतदान और मतगणना कब होगी, आइए जानते हैं।

Banda Lok Sabha Polling Date: बांदा लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एक है। यह बुंदलेखंड क्षेत्र में आती है। बांदा लोकसभा सीट पर कांग्रेस, बीजेपी, सपा, बसपा से लेकर वामपंथी दल भी जीत का परचम लहरा चुके हैं। इस सीट पर पहली बार चुनाव 1957 में हुआ था, उस समय राजा दिनेश सिंह को जनता ने सांसद चुना था। बांदा सीट से सबसे ज्यादा बार जीत हासिल करने वाली राजनीतिक पार्टी कांग्रेस है। हालांकि पिछले दो लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस बार बांदा सीट पर सियासी पारा चरम पर है। यहां से बीजेपी और सपा ने पटेल बिरादरी का उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगाया है। यहां पर सियासी समीकरण त्रिकोणीय बनता दिख रहा है। इस सीट से अब तक सात बार ब्राह्मण और पांच बार पटेल बिरादी के उम्मीदवार सांसद बन चुके हैं। इस बार यहां की जनता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताकर उसे सासंद बनाएगी, ये मतदान और मतगणना के बाद बता चलेगा। आइए जानते हैं कि इस सीट पर कब मतदान होंगे।

End of Feed