Mallikarjuna Kharge: 'नमाज रोककर तुरंत जहरीले सांप को मारना चाहिए'...RSS ने खरगे के बयान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Mallikarjanua Kharge: शिकायतों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रीभूमि जिले के करीमगंज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नीलमबाजार में एक चुनावी रैली के दौरान विवादास्पद टिप्पणी की थी।

Mallikarjuna Kharge Statement on RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा असम में एक चुनावी रैली के दौरान संगठन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तुलना जहरीले सांप से करने के लिए उनके खिलाफ राज्य के दो थानों में शिकायत दर्ज कराई है। आरएसएस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण असम में हाल में हुई एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बयान दिए जाने के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

Kharge

RSS ने खरगे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

खरने ने की विवादित टिप्पणी

शिकायतों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रीभूमि जिले के करीमगंज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नीलमबाजार में एक चुनावी रैली के दौरान विवादास्पद टिप्पणी की थी। शिकायत में खरगे के हवाले से कहा गया है, अगर नमाज पढ़ते समय आपके सामने कोई जहरीला सांप रेंग रहा हो, तो आपको नमाज रोककर तुरंत उस जहरीले सांप को मारना चाहिए - कुरान में यही करने का आदेश है। मैं आपको बताता हूं कि आरएसएस और भाजपा उसी जहरीले सांप की तरह हैं। आरएसएस ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दावा किया कि इस तरह की टिप्पणियां भड़काऊ प्रकृति की हैं तथा आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के खिलाफ शत्रुता, धमकी और हिंसा को उकसा सकती हैं।

End of Feed