Assam Election Result: 'मैं यहां विधायकों की रक्षा के लिए हूं...', चुनाव रिजल्ट से पहले अचानक असम क्यों पहुंचे डीके शिवकुमार?

Assam Election Result: असम विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायकों को दलबदल से बचाने के लिए गुवाहाटी पहुंचे हैं। उनके साथ भूपेश बघेल भी मौजूद हैं। शिवकुमार ने कहा कि वह विधायकों की “रक्षा और मार्गदर्शन” के लिए आए हैं और पार्टी को एकजुट रखना उनकी प्राथमिकता है।

Assam Election Result: असम विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आएंगे। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर सुगबुगाहट बढ़ती जा रही है। इसी बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि वह 4 मई को विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद विधायकों को दलबदल से बचाने के लिए असम का दौरा कर रहे हैं।

dk shivkumar

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्रई डीके शिवकुमार पहुंचे असम। PTI

'होटल पॉलिटिक्स' डीके शिवकुमार ने गुवाहाटी में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "मैं यहां अपने विधायकों की रक्षा करने, उनका मार्गदर्शन करने और पार्टी की मदद करने के लिए हूं। वे आज और कल सुरक्षित हैं।" मतगणना से पहले कांग्रेस उम्मीदवारों से मिलने के लिए डीके शिवकुमार और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम पहुंचे।

End of Feed