AP Election: अब पवन कल्याण की रैली में हुआ पथराव, बाल-बाल बचे जनसेना चीफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2024, 11:00 PM IST

AP Election: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में अगले महीने होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते समय रविवार को किसी ने जनसेना पार्टी के नेता और टॉलीवुड अभिनेता पवन कल्याण पर पत्थर फेंक दिया, मगर वह बाल-बाल बच गए।

AP Election: आंध्र प्रदेश में नेताओं की रैलियों पर हमले जारी हैं। पहले आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी पर हमला हुआ और अब एनडीए की सहयोगी पार्टी जनसेना के चीफ और तेलगू अभिनेता पवन कल्याण की रैली पर पथराव हुआ है। इस हमले में पवन कल्याण बाल-बाल बच गए हैं। उन्हें चोट नहीं आई है। 175 सदस्यीय आंध्र प्रदेश विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को चुनाव होने हैं।

End of Feed