अमित शाह ने NDA को दिया 160 प्लस सीटें जीतने का टारगेट; कहा- लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा

Bihar Elections 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके सहयोगी राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर ‘‘घुसपैठियों को मतदान का अधिकार दिलाने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाया। शाह ने आश्वासन दिया, ‘‘राजग यदि दो-तिहाई बहुमत यानी 160 से अधिक सीट के साथ जीत दर्ज करता है तो एक-एक घुसपैठिये को बिहार से बाहर निकाल दिया जाएगा।’’

Bihar Elections 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर ‘‘घुसपैठियों को मतदान का अधिकार दिलाने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार की प्रगति और जंगल राज रोकने के लिए है।

Amit Shah Bihar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @AmitShah)

अररिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की दो-तिहाई बहुमत से वापसी होने पर ‘‘एक-एक घुसपैठिये को बिहार से बाहर निकाल दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने हाल में यहां एक यात्रा निकाली। इसका उद्देश्य था निर्वाचन आयोग की विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया का विरोध करना। आयोग मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाना चाहता है।’’

End of Feed