असम से एक गिरफ्तार, कांग्रेस के खिलाफ केस दर्ज; CM रेवंत रेड्डी को समन... अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Amit Shah Fake Video: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो के संबंध में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक मई को जांच में शामिल होने को कहा है। पीएम मोदी ने इस मामले को लेकर आरोप लगाया कि विपक्ष फर्जी वीडियो फैलाकर आग लगाने की कोशिश कर रहा है।

Amit Shah Fake Video: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो के संबंध में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक मई को जांच में शामिल होने को कहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित कुछ राज्यों ने भी मामले में कार्रवाई की है और पहली गिरफ्तारी असम में हुई है।

Amit Shah Fake Video Case

अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में CM रेवंत रेड्डी को समन

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि उसके शासन वाले राज्यों में भाजपा नेताओं के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसने चुनाव प्रक्रिया को पटरी से उतारने के लिए शाह का डीप फेक और छेड़छाड़ किया गया वीडियो प्रसारित किया। भाजपा ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

End of Feed