Sambhaji Brigade: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड ने उद्धव ठाकरे से कुर्ला में उनके पार्टी की संभावित उम्मीदवार को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। संभाजी ब्रिगेड के मुंबई अध्यक्ष ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर पूर्व पार्षद प्रविणा मोरजकर के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उनकी कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवारी के खिलाफ विरोध जताया है।
संभाजी ब्रिगेड के मुंबई अध्यक्ष ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा
इससे पहले मोराजकर को उद्धव ठाकरे की शिवसेना पार्टी से कुर्ला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था। पत्र में लिखा गया है कि संभाजी ब्रिगेड मोराजकर की उम्मीदवारी के खिलाफ है।
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव और राहुल गांधी की टेंशन बढ़ाएंगी मायावती? उपचुनाव के लिए बनाया प्लान; समझें नफा-नुकसान
मराठा संगठन ने दावा किया है कि शिवसेना नेता ने पार्षद रहते हुए मराठा समुदाय के 11 से अधिक लोगों पर झूठे एट्रोसिटी के मामले दर्ज किए।
संभाजी ब्रिगेड का आरोप है कि एट्रोसिटी के ये मामले झूठे हैं और मराठा समुदाय को बदनाम करने के इरादे से किए गए थे।
मराठा संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय नेताओं और मराठा समुदाय के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ये झूठे मामले दर्ज किए गए थे। संभाजी ब्रिगेड ने उद्धव ठाकरे से ये मांग की है कि एट्रोसिटी के मामलों में फंसाने वाले व्यक्ति को उम्मीदवारी हरगिज नही मिलनी चाहिए।
