पंजाब में AAP अलग लड़ी, केरल में लेफ्ट अलग लड़ी...अब क्या हुआ जो इंडिया गठबंधन पर ऐसा बोल पड़े तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने इंडिया एलायंस को लेकर कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने दिल्ली के संदर्भ में कहा था कि वहां इंडिया एलायंस नहीं है।

लोकसभा चुनाव से पहले गठित हुई इंडिया एलायंस के टूटने की खबर आ रही है। इसे लेकर इंडिया एलायंस के नेता ही एक दूसरे को घेर रहे हैं, इस बार निशाने पर कांग्रेस है। ममता बनर्जी पहले ही कांग्रेस का विरोध कर चुकी है, आप लोकसभा चुनाव के बाद से ही तेवर दिखा रही है। इसे लेकर जब इंडिया गठबंधन की एक और बड़ी सहयोगी पार्टी के नेता तेजस्वी यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोकसभा में भी कुछ पार्टियां अलग रही थीं, दिल्ली में इंडिया गठबंधन नहीं है।

End of Feed