देश

राहुल गांधी को मानहानि केस में मिली जमानत, वीडी सावरकर के पोते ने किया है केस; जानिए पूरा मामला

राहुल गांधी को वीडी सावरकर बयान मामले में दर्ज मानहानि केस में जमानत मिल गई है। राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे।

Image

राहुल गांधी को मिली जमानत

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमानत
  • मानहानि के केस में राहुल को जमानत
  • पुणे की अदालत से मिली राहत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुणे की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है। पुणे की एक अदालत ने मानहानि के एक मामले में जमानत दे दिया है। राहुल गांधी के खिलाफ यह मानहानि का केस वीडी सावरकर के पोते ने किया है।

18 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

आज लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीडी सावरकर के पोते द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे में विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। यह शिकायत राहुल गांधी द्वारा मार्च 2023 में लंदन में सावरकर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के बाद की गई है। अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी।

25,000 रुपये का जमानती बॉण्ड

सांसद/विधायक अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश होने के बाद 25,000 रुपये के जमानती बॉण्ड पर जमानत दे दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन जोशी अदालत में जमानतदार के रूप में पेश हुए। गांधी का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता मिलिंद पवार ने कहा कि अदालत ने कांग्रेस नेता को अपने समक्ष उपस्थित होने से स्थायी छूट भी प्रदान की है।

कब का है मामला

यह मामला सावरकर के पोते की शिकायत पर दर्ज किया गया था और मार्च 2023 में लंदन में गांधी द्वारा दिए गए भाषण से संबंधित है। गांधी ने अपने भाषण में स्वतंत्रता सेनानी द्वारा लिखी गई एक किताब का हवाला देते हुए उन पर कुछ टिप्पणियां की थीं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article