दिल्ली में 1 करोड़ 52 लाख वोटर्स करेंगे 162 उम्मीदवारों का फैसला, 13,641 पोलिंग स्टेशन पर पड़ेंगे वोट

Delhi Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने बताया कि मतदान से एक दिन पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली की सात सीटों के लिए 162 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 1 करोड़ 52 लाख मतदाता इनकी चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।

Delhi Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में यानी 25 मई को राजधानी दिल्ली मतदान के लिए तैयार हो गई है। दिल्ली की सात सीटों के लिए 162 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 1 करोड़ 52 लाख मतदाता इनकी चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। वोटिंग के लिए दिल्ली में कुल 13,641 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने बताया कि मतदान से एक दिन पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

6th phase voting

दिल्ली में 25 मई को है मतदान।

13,641 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

चुनाव तैयारियों पर जानतारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि मतदान के लिए दिल्ली में कुल 13,641 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के दौरान किसी तरह की तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए हमने रिजर्व में कुछ व्यवस्थाएं की हैं। दिल्ली की सात सीटों के लिए कुल 162 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दिल्ली में एक करोड़ 52 लाख मतदाता हैं। इनमें से 82 लाख पुरुष और 70 लाख महिला वोटर हैं। ट्रांसजेंडर वोटर की संख्या 1,230 और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं की संख्या करीब 2,52,000 है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने में एक लाख से ज्यादा कर्मचारी लगे हैं।

End of Feed