एजुकेशन

World Emoji Day 2024: कब शुरू हुआ वर्ल्ड इमोजी डे, क्या है इसका इतिहास, जानें इसका महत्व

World Emoji Day 2024 Date and History: टेक्नोलॉजी के विस्तार के साथ-साथ मैसेज भेजने का तरीका भी काफी बदल गया है। मैसेज में इंसान के लगभग हर एक्सप्रेशन और इमोशन पर इमोजी आइकन (Emoji Icon) उपलब्ध हैं। इस इमोजी की खोज कैसे हुई? इमोजी डे क्या है? इमोजी डे की शुरुआत कब हुई? ऐसे ही सवालों का जवाब यहां देख सकते हैं।

Image

World Emoji Day क्यों मनाया जाता है?

Photo : Times Now Digital

World Emoji Day 2024 Date and History: आज कल के समय में स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और उसमें इस्तेमाल होने वाले इमोजी जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। कई दफा तो चैट बॉक्स में लंबी-लंबी बातें इमोजी से ही हो जाती है। इंसान के लगभग हर एक्सप्रेशन और इमोशन पर इमोजी आइकन (Emoji Icon) उपलब्ध हैं। क्या आप जानते हैं कि इन इमोजी को समर्पित एक दिन भी मनाया जाता है। बता दें कि हर साल 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस के रूप में मनाया ता है। ऐसे में यह सवाल निकलकर आता है कि इमोजी डे क्या है? यह क्यों मनाया जाता है? इमोजी डे की शुरुआत कब हुई? ऐसे ही सवालों का जवाब यहां देख सकते हैं।

What is World Emoji Day: क्या है इमोजी डे?

वर्ल्ड इमोजी डे मॉडर्न कम्यूनिकेशन में इमोजी की शक्ति को समर्पित एक उत्सव है। इमोजी का काम भावनाओं और विचारों को संक्षेप में व्यक्त करने का होता है। इमोजी अब डिजिटल इंटरैक्शन का अभिन्न अंग बन गए हैं। टेक्स्ट संदेशों से लेकर सोशल मीडिया तक इमोजी एक्सप्रेशन और स्पष्टता की एक परत जोड़ते हैं। इमोजी के इस्तेमाल से शब्द लिखने की जरूरत नहीं होती है। विश्व इमोजी दिवस के इतिहास के बारे में जानते हैं।

World Emoji Day 2024

World Emoji Day का इतिहास

World Emoji Day History: क्या है इमोजी का इतिहास?

इमोजी का आविष्कार 1997 में एक जापानी डिजाइनर शिगेताका कुरीता द्वारा किया गया था। उन्होंने एक ऑनलाइन मैसेजिंग सेवा के लिए विभिन्न वस्तुओं, अभिव्यक्तियों और मौसम की स्थिति का प्रतिनिधित्व करने वाले 176 अलग-अलग इमोजी बनाए थे। इन आइकनों ने जापान में तेजी से लोकप्रियता हासिल की, जिससे डिजिटल संदेशों में एक्सप्रेशन दिखाने का मौका मिल गया।

इमोजी की वैश्विक वृद्धि को यूनिकोड कंसोर्टियम द्वारा काफी बढ़ावा मिला। विभिन्न उपकरणों और प्लेटफार्मों पर इमोजी को मानकीकृत किया, जिससे दुनिया भर में लगातार प्रदर्शन और उपयोग की अनुमति मिली। इमोजी डे की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। एप्पल इंजीनियर जेरेमी बर्ज ने कैलेंडर इंमोजी को 17 जुलाई को ही इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद से हार साल 17 जुलाई को इमोजी डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी देशों के फ्लैग के आइकन इमोजी में जोड़े गए थे।

Emojis

वर्ल्ड इमोजी डे 2024

World Emoji Day का महत्व क्या है?

  • इमोजी एक दृश्य भाषा के रूप में कार्य करती है, भाषाई बाधाओं को पार करती है और लिखित संचार को बढ़ाती है।
  • इमोजी के इस्तेमाल से भावनाओं और बारीकियों को व्यक्त कर सकते हैं।
  • वे संदेशों को स्पष्ट करने में मदद करते हैं, शब्द कम पड़ने पर इरादे और अर्थ स्पष्ट करते हैं।
  • समय के साथ, इमोजी अधिक विविध और समावेशी बन गए हैं।
  • लेटेस्ट इमोजी में अब आप अपनी तस्वीर भी जोड़ सकते हैं। इमोजी का इस्तेमाल करके कहानी को शॉर्ट में समझाया जा सकता है।
Ravi Mallick
Ravi Mallick author

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पू... और देखें

End of Article