UGC NET June Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा के 84 विषयों की आंसर की जारी कर (UGC NET June Answer Key 2026) दी है। साथ ही इन विषयों के लिए रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं तीन विषयों इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की आंसर की अभी जारी नहीं की गई है। इसके लिए एक समीति का गठन किया गया है। समिति की सिफारिशों के आधार पर इन तीनों विषयों के संबंध में अलग से पब्लिक नोटिस जारी किया जाएगा। इस बीच छात्रों का सवाल है कि आखिर तीन विषयों की आंसर की क्यों नहीं जारी की गई है। यहां आप जान सकते हैं।
UGC NET June Answer Key 2026: यूजीसी नेट सोशियोलॉजी, इंग्लिश और कॉमर्स आंसर की क्यों नहीं हुई जारी
यूजीसी नेट तीन विषयों की आंसर की क्यों नहीं आई
बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तीन विषयों की आंसर की रोक ली है। एनटीए की मानें तो सोशियोलॉजी, इंग्लिश और कॉमर्स के प्रश्न पत्रों में विभिन्न प्रकार की त्रुटियों के बारे में शिकायतें मिली थी। इसके जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति की सिफारिशों के आधार पर, इन तीन विषयों के संबंध में आज बाद में एक अलग सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी।
UGC NET June Answer Key 2026: कब हुई थी परीक्षा
यूजीसी नेट जून परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को आयोजित की गई थी। एग्जाम 87 विषयों के लिए विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित थी। यह परीक्षा सालभर में दो बार जून और दिसंबर आयोजित की जाती है। वहीं अब 84 विषयों की आंसर की जारी कर दी गई है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 18 अगस्त 2026 रात 11:59 तक का समय दिया गया है।
UGC NET June Answer Key 2026 Objection: ऐसे करें यूजीसी नेट आंसर की पर ऑब्जेक्शन
- सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Login करें, यहां अपना Application Number और Password दर्ज करें।
- अब रिस्पांस शीट के अनुसार अपने प्रश्न की आईडी चुनें।
- एनटीए की ओर से दिए गए आंसर के खिलाफ अपना सही उत्तर चुनें।
- अपने आंस का प्रूफ यानी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- इसके बाद आंसर की पर आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
UGC NET June Result: कब जारी हो सकता है यूजीसी नेट का रिजल्ट
यूजीसी नेट जून परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो नतीजे का ऐलान सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक किया जा सकता है। हालांकि इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
