एजुकेशन

कौन दे सकता है सीबीएसई 10वीं की मई 2026 बोर्ड परीक्षा? जानें क्या है CBSE का नियम

सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा इस साल दो बार आयोजित की जाएगी। लेकिन इसको लेकर बोर्ड के नियम कड़े हैं। जो छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठे, क्या वह दूसरी में शामिल हो सकते हैं? या किसी एक या दो विषयों की परीक्षा न देने वाले छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर उन विषयों को अटेम्प्ट कर सकते हैं। आइए आपको इन दोनों सवालों के जवाब दें।

Image

कौन दे सकता है सीबीएसई 10वीं की मई 2026 बोर्ड परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा देने वाले कक्षा 10वीं के छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका दिया गया है। लेकिन इसको लेकर भी कई नियम है। अगर आपको लग रहा है कि छात्र पहली परीक्षा छोड़कर दूसरी में शामिल होकर बोर्ड के एग्जाम दे सकते हैं। तो ऐसा नहीं हो सकता है। दोनों बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों में कई सवाल है। तो आइए आपको बताएं कि सीबीएसई द्वारा मई 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में कौन-से छात्र शामिल हो सकते हैं और कौन नहीं।

दो बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई के नए नियम के अनुसार, 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो बार किया जाएगा। पहली परीक्षा फरवरी में शुरू हुई थी और मार्च में खत्म हो गई है। अब दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन मई 2026 में किया जाएगा।

कौन दे सकता है सीबीएसई 10वीं मई बोर्ड परीक्षा

अगर छात्रों को लग रहा है कि फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जो छात्र शामिल नहीं हुए हैं, वह मई 2026 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं, तो ऐसा नहीं हो सकता है। उन छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं है।

मई 2026 में होने वाली 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पहली बोर्ड परीक्षा दी है। इसमें भी इस बात का खास ध्यान देने की आवश्यकता है कि छात्र ने सभी विषयों की परीक्षा दी हो। अगर किसी छात्र ने एक या दो विषयों की परीक्षा नहीं दी है तो वह मई 2026 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे और उन्हें अंक सुधारने का मौका नहीं दिया जाएगा। मई 2026 की बोर्ड परीक्षा देने के लिए छात्र का फरवरी-मार्च 2026 में हुई परीक्षा में सभी विषयों को अटेम्प्ट करना अनिवार्य है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article