Google में प्लेसमेंट देकर छा गया बिहार का ये कॉलेज, कई छात्रों को मिला लाखों का पैकेज

Which engineering college in Bihar gives Highest placement: बिहार का एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज हाल के वर्षों में अपने प्लेसमेंट के चलते सुर्खियों में रहा है। यहां के कई छात्रों को Google और Microsoft जैसी कंपनियों में रोजगार मिला है। इस कॉलेज की ख्याति इतनी है कि हर साल हजारों छात्र यहां दाखिला लेने की चाह रखते हैं।

Best Engineering college in Bihar: इंजीनियरिंग में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। इस बीच छात्र अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश में हैं। बिहार का एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज हाल के वर्षों में काफी सुर्खियों में रहा है। यहां के कई छात्रों को Google और Microsoft जैसी अग्रणी कंपनियों में रोजगार मिला है। यह कॉलेज बिहार की शान बन चुका है। कॉलेज की छात्रा दीक्षा बंसल ने गूगल में लाखों रुपये के पैकेज के साथ प्लेसमेंट प्राप्त किया है। इस कॉलेज की ख्याति इतनी है कि हर साल हजारों छात्र यहां दाखिला लेने की चाह रखते हैं। आइये जानते हैं बिहार का ये टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन सा है-

IIT Patna

IIT Patna

बिहार का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज (Top Engineering college in Bihar)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), पटना का नाम टॉप मल्टी नेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट देने के लिए चर्चा में आया है। विशेष रूप से बीटेक कंप्यूटर साइंस विभाग ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। यहां के सभी छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान नौकरी प्राप्त हुई है, यानी 100 फीसदी प्लेसमेंट दर। यही वजह है कि इसकी गिनती बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में होती है।

End of Feed