NAAC क्या है? कैसे चेक करें यूनिवर्सिटी/कॉलेज की NACC मान्‍यता... जानें छात्र कैसे बच सकते हैं बड़ा फ्रॉड होने से

What is NAAC Accreditation in Hindi: NAAC चर्चा में क्यों है पहले इसे समझ लेते हैं। दिल्ली में लाल किले के पास अभी कुछ दिन पहले आंतकवादियों द्वारा विस्फोट किया गया। इसके घटना के बाद पूरे देश में एक बार फिर से आतंकवाद पर चर्चा होने लगी। गौरतलब है, देश के सभी मंत्रालयों के अलावा सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई। जितने बड़े स्तर पर जांच की जानी चाहिए, वो की जा रही है। इसी जांच के दायरे में आया फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी, जो कि NAAC मान्यता के बिना चल रही थी। इस लेख के माध्यम से हम NAAC व इसके द्वारा जी जाने वाली मान्यता के बारे में जानेंगे, साथ ही ये भी जानेंगे के छात्र कैसे बड़े फ्रॉड के चक्कर से बच सकते हैं

What is NAAC Accreditation in Hindi: 'राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद' को शॉर्ट में 'NAAC' लिखा जाता है। ये भारत की एक स्वायत्त संस्था है, जो उच्च शिक्षण संस्थानों (HEI) जैसे कॉलेजों, विश्वविद्यालयों या अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों का मूल्यांकन करती है और उसे मान्यता देती है। ऐसा करने से उस संस्थान की 'गुणवत्ता' यानी क्वालिटी का आकलन होता है। NAAC शैक्षिक प्रक्रियाओं व उनसे निकलने वाले रिजल्ट, करिकुलम कवरेज, टीचिंग लर्निंग प्रोसेस, संकाय (फैकल्टी), अनुसंधान (रिसर्च), इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षण संसाधनों, संगठन, शासन और छात्र सेवाओं से संबंधित मानकों के अनुरूप संस्थानों का मूल्यांकन करता है, और उसे ग्रेड देता है जैसे आपने देखा होगा कि किसी विश्वविद्यालय की साइट पर लिखा है: A++, A+, A, B इत्यादि

38

यानी भारत में किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा मान्यताप्राप्त होना चाहिए....तो फिर इसके मान्यता के बिना फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैसे चल रही थी। ये वही यूनिवर्सिटी है जिसका सीधा तार दिल्ली के लाल किले ब्लास्ट से जुड़ा है।

End of Feed