Data Analytics कोर्स क्या है? जानें क्या है करियर स्कोप और कितनी मिलती है सैलरी

Data Analytics कोर्स आज के समय में सबसे ट्रेंडिंग कोर्स में से एक है। लेकिन यह है क्या और इसे करने के बाद करियर स्कोप क्या है और कितनी सैलरी मिलती है, छात्रों के लिए जानना जरूरी है।

What is Data Analytics: डिजिटल की इस दुनिया में हर दिन अरबों गीगाबाइट डेटा पैदा होता है। जब भी आप किसी ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर कुछ सर्च करते हैं, सोशल मीडिया पर कोई वीडियो देखते हैं या Google Pay से पेमेंट करते हैं, तो एक डिजिटल पदचिह्न यानी डेटा बनता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कंपनियां इस विशाल डेटा का करती क्या हैं? यहां भूमिका आती है डेटा एनालिटिक्स की। जी हां, इसे संभालने के लिए कंपनियों द्वारा हाई-फाई सैलरी देकर डेटा एनालिटिक्स को हायर किया जाता है।

Data Analytics कोर्स क्या है

Data Analytics कोर्स क्या है (Photo - AI)

यदि आप भी टेक्नोलॉजी, नंबर्स और प्रॉब्लम सॉल्विंग में रुचि रखते हैं, तो डेटा एनालिटिक्स आपके करियर के लिए किसी गेम-चेंजर से कम नहीं होगा। यह आज के समय के सबसे डिमांडिंग और हाई-पेइंग करियर ऑप्शन में से एक है। आइए जानते हैं डेटा एनालिटिक्स कोर्स क्या है, इसमें करियर के क्या मौके हैं और आपको कितनी सैलरी मिल सकती है।

End of Feed