BPSC TRE-4 विवाद क्या है? क्यों आंदोलन में उतरे बिहार के हजारों अभ्यर्थी

BPSC TRE-4 भर्ती प्रक्रिया में देरी, नियमों को लेकर भ्रम और विज्ञापन जारी न होने की वजह से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है। इसी वजह से TRE-4 को लेकर बिहार में प्रदर्शन और विरोध देखने को मिल रहा है।

BPSC TRE-4 News in Hindi: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के बीच BPSC TRE-4 (Teacher Recruitment Examination-4) इन दिनों बड़ा मुद्दा बना हुआ है। भर्ती प्रक्रिया में देरी, नियमों को लेकर भ्रम और विज्ञापन जारी न होने की वजह से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है। (BPSC Tre 4 Vacancy) इसी वजह से TRE-4 को लेकर बिहार में प्रदर्शन और विरोध भी देखने को मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकार समय पर स्पष्ट निर्णय नहीं लेती है तो आने वाले महीनों में आंदोलन और व्यापक हो सकता है। क्योंकि यह सीधे युवाओं के भविष्य से जुड़ा सवाल बन चुका है।

bpsc tre-4

BPSC TRE-4 विवाद क्या है? क्यों आंदोलन में उतरे बिहार के हजारों अभ्यर्थी (image - chatgpt)

What is BPSC TRE-4? बीपीएससी टीआरई-4 विवाद क्‍या है

BPSC TRE-4 यानी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा का चौथा चरण है। बिहार सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए TRE परीक्षा आयोजित करा रही है। इससे पहले TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के जरिए हजारों शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है। TRE-4 के जरिए भी बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

End of Feed