West Bengal Sarkari Naukri: पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। सरकार ने अलग-अलग विभागों में 14,454 सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा, रोजगार और छात्रों से जुड़े कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने अलग-अलग विभागों में 14,454 सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इन भर्तियों की प्रक्रिया में पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग यानी PSC और राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड की भूमिका रहेगी। इन पदों में अलग-अलग सरकारी विभागों की रिक्तियां शामिल हैं। इनमें वन विभाग, दमकल सेवा, जेल, गृह विभाग और पहाड़ी मामलों से जुड़े विभाग शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार में होगी बंपर भर्ती
सरकार का लक्ष्य इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को अगले छह से आठ महीने में पूरा करना है। इन पदों में अलग-अलग सरकारी विभागों की रिक्तियां शामिल हैं। इनमें वन विभाग, दमकल सेवा, जेल, गृह विभाग और पहाड़ी मामलों से जुड़े विभाग शामिल हैं। सरकार ने राज्य में कुल एक लाख सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है और 14,454 पदों पर भर्ती को इसी दिशा में उठाया गया कदम बताया गया है।
5 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र
पुलिस भर्ती को लेकर भी बड़ा अपडेट है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक करीब 12 हजार पुलिस पदों से जुड़ी नियुक्ति प्रक्रिया की औपचारिकताएं 11 अक्टूबर से आगे बढ़ाई जाएंगी। इसी दिन आयोजित कार्यक्रम में करीब 5 हजार चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाने की बात भी कही गई है।
भोजन भत्ते में की गई 3300 रुपये की बढ़ोत्तरी
इसके अलावा सरकारी हॉस्टल में रहने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए भी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राहत का ऐलान किया गया है। सरकार ने इनके भोजन भत्ते को 1,800 रुपये से बढ़ाकर 3,300 रुपये प्रति माह कर दिया है।
