Weekly Education News 2022: बोर्ड परीक्षाओं का सीजन आ चुका है। विभिन्न राज्य बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर रहे हैं। वहीं, कुछ बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया है। अगर आप भी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए क्योंकि यहां हम आपके लिए इस हफ्ते के एजुकेशन के टॉप अपडेट्स लेकर आए है।
एजुकेशन न्यूज 2022
JEE Exam 2022: जारी हुआ नोटिफिकेशन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में जेईई परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी परीक्षा के लिए 12 जनवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है। परीक्षा का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को किया जाएगा।
BSEB Date Sheet 2023: डेटशीट जारी
बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख घोषत कर दी है। बिहार बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक चलेगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 16 जनवरी को जारी किया जाएगा।
CGBSE Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने भी परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक होगा।
CBSE 10th, 12th Exam 2023: जल्द जारी होगा नोटिस
सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं प्रक्टिकल परीक्षा की तारीख जारी की है। जिसके अनुसार प्रक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से शुरू की जाएगी। वहीं, थ्योरी परीक्षा की तारीख भी जल्द ही घोषित होगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड एग्जाम की डेट
यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 को लेकर इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
RBSE Exam Date Sheet 2023: नहीं आया अपडेट
राजस्थान बोर्ड की ओर से भी 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट नहीं जारी की है। अगर आप भी राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2023 में शामिल होने जा रहे हैं तो ध्यान रहे कि परीक्षा की तारीख का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर कर दिया जाएगा।
CBSE CTET 2022: दिसंबर में होगी परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर और जनवरी में आयोजित की जाएगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। इसके लिए एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा।
