Vietnam Student Visa Rules: हाल के वर्षों में Vietnam हायर एजुकेशन और किफायती एजुकेशन के लिए भारतीय छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। टॉप संस्थानों, वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त डिग्री और किफायती जीवन-यापन के कारण बड़ी संख्या में युवा वियतनाम की तरफ हायर एजुकेशन प्राप्त करने के उद्देश्य से अपना रुख कर रहे हैं। लेकिन यहां पढ़ाई करने के लिए केवल प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन लेना काफी नहीं है। अन्य देशों की तरह ही आपके लिए यहां के वीजा नियमों (Visa Rules for Students) के बारे में जानने जरूरी है। वीजा के दौरान एक छोटी सी गलती विदेश से शिक्षा प्राप्त करने के आपके सपने को तोड़ सकती है।
Vietnam Student Visa Rules (Photo - AI/Newsroom Verified)
वियतनाम के इमिग्रेशन नियमों के मुताबिक, विदेशी छात्रों को वहां की आधिकारिक शिक्षण संस्थाओं से स्पॉन्सरशिप प्राप्त करके विशिष्ट छात्र वीजा (DH Visa Code) के लिए आवेदन करना होता है। सही जानकारी और समय पर दस्तावेज तैयार रखने से वीजा प्रक्रिया बेहद आसान हो जाती है। अगर आप भी वियतनाम जाकर पढ़ाई करने की तैयारी कर रह हैं तो आपके लिए यहां से स्टडी वीजा नियमों के बारे में जानना जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Portugal में पढ़ाई का है ड्रीम? इस शानदार स्कॉलरशिप से आसानी से पूरा होगा सपना, जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल्स
वियतनाम स्टूडेंट वीजा से जुड़े मुख्य नियम
सबसे पहले तो आपको बता दें कि वियतनाम में पढ़ाई के लिए छात्रों को DH वीजा दिया जाता है। इसके जुड़े कुछ नियम इस इस प्रकार है -
संस्थान की स्पॉन्सरशिप
वियतनाम में पढ़ाई के लिए सबसे पहली और जरूरी शर्त यह है कि आपका एडमिशन वहां के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज में होना चाहिए। संबंधित शैक्षणिक संस्थान ही वियतनाम के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से आपके छात्र वीजा (DH कोड) के लिए प्री-अप्रूवल हासिल करने में मदद करता है।
पासपोर्ट की वैधता
आवेदक का पासपोर्ट कम से कम 6 महीने वैध होना चाहिए और उसमें वीजा स्टिकर व इमिग्रेशन स्टैंप के लिए पर्याप्त खाली पन्ने होने चाहिए।
कोर्स की अवधि और वीजा विस्तार
छात्र वीजा आमतौर पर कोर्स की अवधि या सेमेस्टर के आधार पर जारी किया जाता है। पढ़ाई जारी रहने पर इसे स्थानीय इमिग्रेशन ऑफिस के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- मूल पासपोर्ट
- एडमिशन का प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- वित्तीय साक्ष्य
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
वीजा आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
1. सबसे पहले वियतनाम के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में अपने पसंद के कोर्स के लिए दाखिला लें और ट्यूशन फीस का भुगतान करें।
2. यूनिवर्सिटी आपको एडमिशन कन्फर्मेशन लेटर और वीजा सपोर्ट डाक्यूमेंट्स प्रदान करेगी।
3. आपका शिक्षण संस्थान वियतनाम के आव्रजन विभाग में 'DH' श्रेणी के वीजा के लिए आवेदन करेगा।
4. अप्रूवल मिलने के बाद, आप भारत में वियतनाम के दूतावास (नई दिल्ली) या वाणिज्य दूतावास (मुंबई) के माध्यम से या अधिकृत चैनलों के जरिए अपने पासपोर्ट पर वीजा स्टैंप करवा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Slovakia में पढ़ाई का क्या है नियम? जानें कैसे मिलेगा स्टूडेंट वीजा और एडमिशन
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
यदि आप वियतनाम में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो पर्यटक या व्यावसायिक वीजा पर वहां जाकर बाद में वीजा बदलना जटिल हो सकता है। नियमों के मुताबिक छात्र को आधिकारिक 'DH' वीजा के साथ ही प्रवेश करने की अनुमति है। इसके साथ ही वियतनाम पहुंचने के बाद छात्रों को तय समय-सीमा के भीतर स्थानीय पुलिस स्टेशन या इमिग्रेशन ऑफिस में अपना अस्थायी निवास कराना अनिवार्य होता है। टेम्पररी रेजिडेंट प्रूफ आपके वियतनाम में रहने का प्रमाण होगा।
