Uttarakhand Schools Summer Vacation: उत्तराखंड में इस डेट से होंगी समर वेकेशन, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 23, 2023, 10:31 AM IST

Uttarakhand Schools Summer Vacation 2023 Date: गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है और इसी के चलते देश के कई राज्यों ने समर वेकेशन अनाउंस कर दी है। उत्तराखंड के स्कूलों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट आ गई है। जानें उत्तराखंड में कब से कब तक होंगी गर्मी की छुट्टियां।

Uttarakhand Schools Summer Vacation 2023 Date: गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को देहरादून के मौसम ने लोगों को जमकर सताया। दोपहर के समय लोग गर्मी के चलते पसीने में नजर आए। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान केअनुसार 23 मई को देहरादून शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहेगा। गर्मी के चलते देश के कई राज्यों ने समर वेकेशन अनाउंस कर दी है। उत्तराखंड के स्कूलों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट आ गई है। जानें उत्तराखंड में कब से कब तक होंगी गर्मी की छुट्टियां।

Schools Summer Vacation in Uttarakhand 2023

बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सभी प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में 1 जून से 6 जुलाई तक ग्रीष्म अवकाश रहा था। वहीं इस बार उत्तराखंड के स्कूलों में समर वेकेशन 27 मई से 30 जून तक रहेंगे। उत्तराखंड में गर्मी के चलते सरकारी स्कूल 35 दिन बंद रहेंगे। बता दें कि उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा द्वारा जारी सूची के मुताबिक वर्ष 2023 में रविवार सहित लगभग 75 सार्वजनिक अवकाश हैं। 48 दिन की ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन छुट्टियां है।

End of Feed